Blog

अंकुर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर किया जागरूक

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश द्वारा अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली में हुए बदलावों एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी देना था। बता दे प्रस्तुति के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को सरल एवं प्रभावी तरीके से NEP के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। इसमें समग्र शिक्षा, कौशल विकास, अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning), रचनात्मक सोच, बहुभाषी शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया ।अभिभावकों को यह भी समझाया गया कि नई शिक्षा नीति बच्चों पर अकादमिक दबाव कम करते हुए उन्हें आनंदमय एवं गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने पर बल देती है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय की इस पहल की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, रचनात्मक और भविष्य के लिए तैयार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वह आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

यह NEP जागरूकता प्रस्तुति अभिभावकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुई तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर सहयोग को मजबूत करने में सहायक बनी।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button