Blog

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून ( राव शहजाद ) । लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत शुक्रवार को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनी रोड स्थित ‘रेफल होम’ (दिव्यांगजनों की आवासीय संस्था) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं दिव्यांगजन नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनपद में 8 अक्टूबर 2026 से दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा बुक्सा जनजाति के 46 गांवों में सघन मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार एवं उसकी महत्ता से अवगत कराना है, ताकि एक सुदृढ़ और समावेशी लोकतंत्र की नींव को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान रेफल होम के दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के तरीकों और मताधिकार के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को आगामी चुनाव में स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सुश्री प्रिया लाल, सुश्री पूनम चमोली, पुष्पेंद्र एवं प्रज्वल सहित संस्था उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button