एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजी

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से पूरी दुनिया को किया प्रेरित : रोहन सहगल

 

हरिद्वार । भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और युवा नेता रोहन सहगल रूस में आयोजित हो रहे सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए वीरवार को सोची पहुंच गए थे। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में दुनिया भर के 180 देशों के 20000 मेहमान शामिल हो रहे हैं। इनमें कई देशों के राज्यों के प्रमुख, संघीय मंत्री, सांसद और मशहूर हस्तियां शामिल हो रही है। इतना ही नहीं पत्रकारिता, राजनीति विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय संबंध, रचनात्मक उद्योग, खेल से जुड़े विभिन्न देशों के सैकड़ों युवा प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। उत्तराखंड से एकमात्र हरिद्वार से रोहन सहगल को इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है और भारत से लगभग ढाई सौ से ज्यादा युवा प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। खेल, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और शैक्षिक कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव के मुख्य चर्चा का विषय है। इन विषयों पर 180 देश के आए प्रतिनिधि आपस में अपने विचार साझा कर रहे हैं और अलग-अलग देशों में खेल, शिक्षा, विज्ञान के अभाव को दूर करने के लिए पैनल सत्र और राउण्ड टैबलेस चर्चा चल रही है। इतना ही नहीं विभिन्न देशों की संस्कृति को लेकर भी कार्यक्रम में चर्चा हो रही है। अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए रोहन सहगल ने कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसमें पूरी दुनिया की संस्कृति समाहित है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, जैन, पारसी, बौद्ध अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अपना जीवन यापन स्वतंत्रता के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वसुदेव कुटुंबकम का नारा दिया है। सारे विश्व को भारत अपना परिवार मानता है, साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी परंपराओं और सभ्यताओं में से एक है जिसने दुनिया को अपना सर्वोच्च योगदान बिना किसी लोभ लालच के देना सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वामी विवेकानंद जैसे महान तपस्वी संत हुए हैं जिन्होंने दुनिया को शून्य का महत्व शिकागो में दिए अपने ऐतिहासिक संबोधन में बताया और अपने महान विचारों से दुनिया को प्रेरित किया है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button