Blog

मंत्री विधायक का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा राहत पहुँचाने वाला कम चुनावी दौरा ज़्यादा : जयेन्द्र

ऋषिकेश । कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला ने जारी एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से ऋषिकेश विधानसभा के कुछ ग्रामीण क्षेत्र बाढ से पीड़ित और सरकार की करोड़ों की योजनाएं जोकि कागज़ों तक ही सीमित रहती है धरातल पर उसका कोई कार्य नहीं दिखता और ये समस्या केवल चंद कुछ वर्षों की नहीं बल्कि कई दशकों की ही परन्तु क्षेत्रीय विधायक पिछले साढ़े उन्नीस साल से इस विधानसभा के विधायक हैं जो काबीना मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ साथ सरकार के कई पदों पर रहे परन्तु अभी तक इनके द्वारा हर वर्ष बरसात से पूर्व बैठकें कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य करने को लेकर बढ़ी बढ़ी बातें कर बयान बाजी करते हैं परन्तु धरातल पर कोई कार्य नहीं होता है और जो होता भी है तो वो एक मामूली बरसात में बह जाता है और फिर ये पुनः बाढ़ आने पर क्षेत्र का दौरा करते हैं और फ़ोटो वीडियो खिंचवाकर फ़ेसबुक पर डालकर इतिश्री कर देते हैं उसी प्रकार आज आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक का दौरा भी कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुआ और साथ में विधायक के साथ साथ भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे और मंत्री, विधायक और नेताओं सैकड़ों फोटो और वीडियो खींची परन्तु बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और प्रभावित लोगों के लिये धरातल पर क्या समाधान निकाला जा रहा है यह अभी भविष्य के गर्भ में हैं और मुझे पूरा यकीन है ये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने वाला दौरा नहीं है ये चुनावी दौरा है क्योंकि धीरे धीरे भाजपा की जमीन खिसक रही है इसे बचाने के लिये ये दिखावे का दौरा मंत्री के द्वारा करवाया गया ।

क्योंकि ऋषिकेश का जनता को अब क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय भाजपा के नेताओं पर विश्वास नहीं रहा तभी मंत्री से दौरा करवाना पडा और ये दौरा भी फोटो और वीडियो बनाने के लिये किया गया दौरा है जो हवाहवाई साबित होगा धरातल पर कोई काम नहीं करने वाले ये लोग ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button