Blog

नामित पार्षदों ने हरिद्वार मेयर किरण जैसल से भेंट की , दी बधाई

हरिद्वार ( राव शहजाद ) । नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल से नगर निगम में नामित पार्षद लव शर्मा, संदीप शर्मा, आकाश चौहान एवं सतविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मेयर किरण जैसल ने सभी नवनियुक्त नामित पार्षदों को नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है । महापौर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पार्षदों के सामने शहर के विकास और जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व भी आया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता, सुंदरता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नामित पार्षद नगर निगम परिवार के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और हरिद्वार को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के बीच बेहतर समन्वय से ही शहर की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। वही बैठक के दौरान शहर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

मौके पर निपेन्द्र चौधरी, लोकेश पाल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button