Blog

रायवाला पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

रायवाला । कोतवाली रायवाला पुलिस ने अवैध देशी शराब के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया । बता दे जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक ,ग्रामीण के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के साथ, नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उच्चाधिकारिगणो के निर्देशन में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम कोतवाली रायवाला क्षेत्रान्तर्गत गठित टीम द्वारा मुखबिरो व स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर उच्चस्तरीय सुरागरसी करते प्रभावी चैकिंग के दौरान उपरोक्त अभियुक्ता के कब्जे से 60 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी अवैध शराब मय वाहन स0 UK07J-2382 Activa नीला रंग के साथ अभियुक्त को मार्टिज होटल /रेस्ट्रोरेन्ट वाली गली से से गिरफ्तार किया गया।

वही अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त की पहचान अजय S/0 राजेन्द्र निवासी बापूग्राम गली न0 1 चौकी I.D.P.L कोतवाली ऋषिकेश देहरादून उत्तराखण्ड उम्र-18 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल चन्द्रपाल , कॉन्स्टेबल धर्मालाल शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button