Blog

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में सौम्या ने जीता स्वर्ण पदक

रायवाला । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला की छात्रा सौम्या उत्तराखंड ने इंदौर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 12 सितम्बर 2026 तक पुष्प वाटिका कैट रोड इंदौर, मध्य प्रदेश में किया गया। सौम्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button