एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटनसाहित्य

तीन दिवसीय चतुर्थ गणेश महोत्सव 2024 का हुआ शुभारंभ

गणपति सेवा मण्डल ऋषिकेश द्धारा किया जा रहा कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । श्री गणपति सेवा मण्डल ऋषिकेश की ओर से चतुर्थ गणेश महोत्सव 2024 का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसका शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश के प्रांगण में गणपति की मूर्ति स्थापना के साथ हुआ है । शनिवार को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। शनिवार से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। इस अवसर पर श्री गणपति सेवा मंडल ऋषिकेश द्वारा चतुर्थ गणेश महोत्सव 2024 का शुभारंभ नगर निगम प्रांगण ऋषिकेश में गणपति की मूर्ति स्थापना एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी मूर्ति स्थापना की पूजा के अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। प्रतिवर्ष की भाति इस बार भी श्री गणपति सेवा मंडल ऋषिकेश द्वारा 7 सितंबर से लेकर 9 सितंबर 2024 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य रूप से डिंपल भूमी द्वारा भजन संध्या एक शाम श्री राम के नाम, मणि शर्मा, हेमंत बृजवासी द्वारा एक शाम खाटू श्याम के नाम एवं जय गुरु जी सत्संग जज साहब दिल्ली द्वारा अपने भजनों से सभी का मन मोहेगें ।

मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई , जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, निवर्तमान पार्षद मनीष शर्मा, हेमंत डंग , गोल्डी भाई, शिव कुमार गौतम, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, अनिकेत गुप्ता एवं कमेटी के सदस्य आलोक चावला, विवेक तिवारी, योगेश कालरा सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button