देहरादून

पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

रिपोर्ट : राव शहजाद

रायवाला । रायवाला पुलिस ने स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशो का पालन करते हुए
मुखबिर की सूचना पर मोतीचूर फ्लाई ओवर के नीचे पुरानी रोड से एक अभियुक्त को 6.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। रायवाला थाना प्रभारी होशियार सिंह ने बताया की अभियुक्त की पहचान विशु पुत्र सतीश निवासी लालजी वाला कबाडी बस्ती हरिद्वार वर्तमान पता अदभुत मंदिर के पीछे हरिपुरकलां उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खुशाल सिह रावत , अपर उप निरीक्षक दीपक ध्यानी , कॉन्स्टेबल लोकेश गिरी शामिल थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button