धामी कैबिनेट मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार , 5 विधायक बने मंत्री

देहरादून ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है । बता दे लोक भवन में शुक्रवार की सुबह नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया । शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई.धामी मंत्रिमंडल में बने पांच कैबिनेट मंत्री:-देहरादून की राजपुर रोड से विधायक खजान दास मंत्री बने हरिद्वार विधानसभा से सीट से विधायक मदन कौशिक मंत्री बने।भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा मंत्री बने।रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी मंत्री बने।रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा मंत्री बने।धामी मंत्रिमंडल में 5 पद खाली:दरअसल, धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में 5 सीट रिक्त हैं. कुल 12 में से मंत्रिमंडल की 7 सीट भरी हैं. बता दें कि उत्तराखंड कैबिनेट में पूर्व में तीन पद खाली थे. उसके बाद 26 अप्रैल 2023 को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया, जिसके कारण खाली पदों की संख्या चार हो गई थी ।

वहीं साल 2025 में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा था । तब से धामी कैबिनेट में खाली पदों की संख्या पांच हो गई थी । जल्द ही
































