Blog
इस स्कूल के छात्रों ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों में नया मुकाम जोड़ते हुए देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित अंडर-18 जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रों की टीम उपविजेता रही है । विद्यालय के सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रमुख बिंदु शर्मा ने सभी विजयी छात्रों और कोच सौरव पोखरियाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।


विद्यालय के सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने बताया की ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है इससे विद्यार्थियों में मानसिक विकास भी होता है।
































