Blog

1 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए उपखण्ड शिक्षा अधिकारी को विजलेंस ने किया गिरफ्तार

देहरादून ( राव शहजाद ) । थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0-7/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) बनाम धनवीर सिंह बिष्ट, उपशिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून में आज दिनांक 01.04.2026 को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट पुत्र गिन्दू सिंह, हाल तैनाती उप शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून एवं अभियुक्ता पुष्पांजलि पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नम्बर 5 डालनवाला देहरादून, हाल स्वामी उत्तरांचल मार्डन स्कूल गुमानीवाला ऋषिकेश, जनपद देहरादून को शिकायतकर्ता से उनके गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल ऋषिकेश में

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल के भुगतान के एवज में 1,00,000/- रुपये उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button