Blog

SDRF की टीम ने किया पाँच दिन बाद युवक का शव बरामद

ऋषिकेश । शिवपुरी क्षेत्र स्थित युसूफ बीच में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे एक युवक का शव पाँच दिन बाद SDRF टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 6 अप्रैल 2026 को एक युवक के युसूफ बीच पर स्नान करते समय गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। SDRF टीम द्वारा दिनांक 6 अप्रैल से लगातार गंगा नदी के विभिन्न संभावित स्थानों पर स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग तथा आधुनिक उपकरणों की सहायता से गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के उपरांत दिनांक 11 अप्रैल 2026 को SDRF टीम ने फूल चट्टी क्षेत्र के समीप डूबे युवक का शव बरामद कर लिया।
मौके पर उपस्थित परिजनों द्वारा शव की पहचान विजय रवि (28 वर्ष) पुत्र रवि, निवासी 2/16 Bajanai Kovil Street, थिरुमुदिवक्कम, जनपद कांचीपुरम, तमिलनाडु के रूप में की गई।

इसके उपरांत जिला पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु एम्स भेज दिया गया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button