ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का किया शानदार आयोजन

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनैशनल स्कूल में अंतर सदन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, महिमा डंग, विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा को आमंत्रित कर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत में छात्र छात्राओं ने अपने _अपने (सदन )के अनुसार खेल प्रतियोगिता को प्रदर्शित किया। सर्वप्रथम कक्षा एक से छठी कक्षा के छात्र छात्राओं के मध्य (कैरम खेल प्रतियोगिता) का आयोजन सदन के अनुसार किया गया। जिनमें (अग्नि सदन से शिवांश,यशिका, युक्ता,सिमरन), (वायु सदन से सनाया, कार्तिक, तरुष),(जल सदन से आरुष, संस्कार, जघावी, श्रेयषी) एवं (आकाश सदन से अंशुमन) द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। वही छात्र छात्राओं ने (खो – खो) खेल प्रतियोगिता को टीम के आधार पर खेला । टीम (A) में (छात्रा-छात्राएं)(जल सदन) और टीम (B) से (छात्रा-छात्राएं) (वायु सदन) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खेल के कोच (विनय सिंह रावत) द्वारा दोनो टीमों के बीच खेल प्रतियोगिता को आयोजित किया गया। जिनमें फाइनल खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं की टीम से (जल सदन) ने जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत ने विजेता घोषित टीम को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र सहित सम्मानित किया। साथ ही उन्होने सभी छात्र_छात्राओं को बधाई दी। और सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की शिक्षा के साथ-साथ हमें खेल प्रतियोगिताओं में भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाना चाहिए । सभी छात्र_छात्राओं को बधाई देते हुए एवम उन्हे प्रोत्साहित करते हुए कहा की खेल जगत में हमेशा से अनुशासन एवम एकाग्रता को बनाए रखना बहुत जरूरी है। शिक्षा के साथ हमे अन्य खेल से सम्बन्धित गतिविधियों में भी प्रतिभाग करना चाहिए।


मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा, समन्वयक आरती कुरियाल, ज्योति कोठियाल,( खेल कोच) विनय सिंह रावत, संजीत पंवार,किशन बर्तवाल सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























