Blog

नगरपालिका मुनिकीरेती ने सड़कों से किया निराश्रित गोवंशों को हटाना शुरू

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत नगरपालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने सड़कों से निराश्रित गोवंशों को हटाना शुरू कर दिया है। अब तक 60 निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जा चुका है।वही पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और ईओ बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देश पर शुक्रवार को भी मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती के नेतृत्व में रामझूला और ढालवाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान कैटल कैचर वाहन के जरिए सड़कों पर निराश्रित गोवंशों को पकड़कर देहरादून स्थित गोशाला भेजा गया।

अधिशासी अधिकारी भट्ट ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और यातायात को बाधारहित बनाए रखने के लिए प्रतिदिन निराश्रित गौवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि नगर क्षेत्र को जल्द ही निराश्रित गोवंशों की समस्या से राहत मिल जाएगी ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button