Blog

तीर्थनगरी के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल , ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल एवं एनजीए सहित अन्य स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । बता दे अंकुर स्कूल में विद्यालय परिसर को तिरंगे की थीम पर सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे विद्यालय का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व को याद किया तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।

वही ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में
स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । बता दे ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में 80वा स्वंतत्रता दिवस शहीदों के बलिदानों को स्मरण करते हुए मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, पूजा डंग, महिमा डंग, सचिव कप्तान सुमंत डंग ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी विद्यालय समिति एवं अध्यापक अध्यापिकाओं सहित उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया । आजादी के महोत्सव पर सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने लहराते हुए तिरंगे के साथ भारत माता को सलामी देते हुए एक सुंदर सामूहिक पिरामिड द्वारा प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान तीसरी व चौथी कक्षा के छात्र – छात्राओं ने आजादी पर समर्पित सामूहिक नृत्य “चकदे इंडिया व मैशप गीत ” पर सुंदर प्रस्तुति दी। द्वितीय कक्षा के छात्र (सात्विक बंसल) ने अंग्रजी मे व तृतीय कक्षा के छात्र (देव) ने हिंदी में सुंदर भाषण की प्रस्तुति देते हुए देश की आजादी के महत्व को, वीर सेनानियों के बलिदान एवं उनके द्वारा किये गये अहिंसा आंदोलनों को अपने शब्दो में सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पांचवी कक्षा के छात्रों (देव, नमन, सार्थक, तारुश) द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत “मिट्टी के बेटे.” पर बहतरीन प्रस्तुति दी वहीं द्वितीय कक्षा की छात्राओं ( दिव्यांशी, जियाना ,त्विशा, साँची,नंदिनी व यशिका) द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत “We shall overcome.” पर सुंदर प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी जनों द्वारा छात्र- छात्राओं की दी गयी प्रस्तुति को बहुत सराहा। जूनियर कक्षा एक से छात्र -छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों (भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, झाँसी की रानी) को संबोधित व स्मरण करते हुए (फैंसी ड्रेस) में प्रसूति दी। (देश की आजादी व स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित एक आकर्षक नाटक “जालिया वाला बाग ” छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी विद्यालय समिति एवं शिक्षकगण ने छात्र छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम को अंत की ओर ले जाते हुए स्वतंत्रता दिवस को मनाते हुए छठी कक्षा की छात्राओं ने देखभक्ति गीत “सुनो गौर से दुनियावालों” पर एक सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समाप्ति पर विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग द्वारा उपस्थित सभी छात्र _छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की बहुत सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर हर्षौल्लास से आजादी दिवस मना रहे है । साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी जनों को अपने देश के प्रति जो कर्तव्य है उन्हे संपूर्ण रुप से पूरा करने हेतु एवम देश का नाम गर्व से ऊंचा करने हेतु उन्हे प्रोत्साहित भी किया।

वही एनजीए में बड़े धूमधाम एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया । समारोह में निर्मल आश्रम महंत राम सिंह महाराज, संत बाबा जोध सिंह महाराज, मुख्य अतिथि एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल, प्रोफेसर शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology) डॉ. सुनीता मित्तल, विद्यालय प्राचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा मूल मंत्र, गायत्री मंत्र एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज को सम्मान अर्पित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार मित्तल, डॉ. सुनीता मित्तल तथा दोनों परम पूजनीय महाराज जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विद्यालय प्राचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं । उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से कहा कि इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने का गौरवमयी अवसर भी है। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की चेतना और राष्ट्रीय भावना का सशक्त प्रतीक रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। “हे रवि हे ससि हे करुणानिध” गुरबाणी शबद का विद्यार्थियों ने भावपूर्ण गायन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रबुद्ध अध्यापिका ममता पंवार के दिशा-निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं कु. माही एवं कु. आकृति ने किया। मौके पर एन.ई.आई. से डॉ. अजय शर्मा , शिवानी शर्मा एवं आत्मप्रकाश बाबूजी, एन.डी.एस. प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, एम्स ऋषिकेश से स. कीमत सिंह, दीप्ति राणा , श्रीजा तोमर , एन.ए.एच. से विनोद तोमर, निर्मल आश्रम मैनेजर स. हरमन सिंह, स. गुर्जिंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, विद्यालय समन्वयक सोहन सिंह कैंतुरा, खेल प्रशिक्षक दिनेश पैन्यूली, सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button