Blog

यहां : ऋषिकेश के प्रथम इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का हुआ शुभारंभ

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर निगम ऋषिकेश द्वारा वार्ड 27 बैराज कॉलोनी में ऋषिकेश के प्रथम इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान एवं पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवाओं और बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को मौसम की परवाह किए बिना अभ्यास एवं प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी लगातार कार्य करेगा। पार्षद एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि बैराज कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और खेल के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि हमारे वार्ड में विकास के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ मनोरंजन, खेल और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर भी मिलें। उन्होंने इस सुविधा के लिए नगर निगम के महापौर, अधिकारियों एवं संबंधित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। वही क्षेत्रवासियों ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया है ।

कार्यक्रम में समाजसेवी नीरजा गोयल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, जे.ई. योगेश सेमवाल, ऋषभ राणा, साधना देवी, मयंक पाल, शिमांशी खरोला सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button