Blog

ऋषिकेश के स्वामी सुनील भगत वियतनाम में ‘योग रत्न अवॉर्ड’ से अलंकृत

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सनातन संस्कृति, योग और देवभूमि का मान एक बार फिर पूरे गौरव के साथ बढ़ा है। ऋषिकेश (उत्तराखंड) स्थित स्वामीनारायण आश्रम के परमाध्यक्ष ऋषिराज स्वामी सुनील भगत को वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान ‘योग रत्न अवॉर्ड’ (Yoga Ratna Award) से विभूषित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें वियतनाम के खेल मंत्री वू चोंग लोई के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

स्वामी को यह अंतरराष्ट्रीय पहचान योग, अध्यात्म, मानवीय मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार में उनके निरंतर और अतुलनीय योगदान के लिए दी गई है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button