Blog

अंकुर पब्लिक स्कूल हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन समारोह

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रेम, स्नेह, सम्मान और अपनत्व का सुंदर वातावरण देखने को मिला है । गुरुवार को समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस भावपूर्ण अवसर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच के आत्मीय संबंध को और मजबूत किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व और इसकी भारतीय संस्कृति में विशेष भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया और भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों के महत्व को समझा। विद्यालय का वातावरण खुशी और उत्सव की भावना से भर गया। कार्यक्रम का समापन प्रेम, भाईचारे और आपसी सम्मान के संदेश के साथ हुआ।

विद्यालय निदेशक वैभव सकलानी ने बताया की रक्षाबंधन समारोह ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ रिश्तों की अहमियत को समझने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button