यहां : प्रतिनिधियों ने खराब ट्रैफिक सिग्नल को लेकर कोतवाली में दिया ज्ञापन
जल्द कार्रवाई ना होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रायवाला । हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर खराब – ट्रैफिक सिग्नल के चलते लेकर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अपना रोष प्रकट किया है। इस दौरान उन्होंने कोतवाली रायवाला में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सजय रावत को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। बता दे लगभग तीन माह से यातयात सिग्नल लाइट खराब है जो कि आये दिन काफी दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। जिससे काफी लोग इसका शिकार हो रहे है। बता दे कि
ग्रामीणों ने बताया कि चौक पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। कई बार शिकायत की गई मगर संबंधित विभाग उसे गंभीरता से नहीं ले रहा। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान ने बताया कि तीन बार प्रधानमंत्री कार्यालय एवं गढ़वाल कमिश्नर को शिकायत करने के बाद भी NHAI द्वारा रायवाला ट्रैफिक सिग्नल को ठीक नहीं गया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत करने के बाद न्यायालय की ही शरण में जाना ही अंतिम विकल्प है। वही उपनिरीक्षक सजय रावत ने भी जल्द कार्रवाई करने को आस्वस्त किया है।

मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल , राजेंद्र प्रसाद तिवाड़ी , विपिन कर्णवाल , अनिल पांचाल , रवि कुकरेती , विवेक रावत , अनिल कुमार अन्य मौजूद रहे।
[banner id="1202"]








































