Blog

आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ दो दबोचे

ऋषिकेश । आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया है । इस दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया । बता दे शनिवार को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम हेतु मंशा देवी गुमानीवाला, आदि संदिग्ध स्थानों में दबिश दी गई । दबिश के दौरान मंशा देवी स्थित सोहन सिंह पुत्र कर्नल सिंह निवासी मंशा देवी गुमानीवाला के घर से 20 लीटर अवेध कच्ची शराब बरामद हुई एवम अभियुक्त रोहित पोखरियाल पुत्र रघुराज निवासी गडी मयचक् श्यामपुर की दुकान से 38पाउच माल्टा टेट्रा पैक देशी शराब+10 पव्वा बरामद हुई।

आबकारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल, व आबकारी सिपाही रेशमा चौहान उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button