Blog

सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी ने किया रामलीला के कार्ड का भव्य विमोचन

ऋषिकेश। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी की ओर से आज रामलीला ग्राउंड, बनखंडी ऋषिकेश में आगामी रामलीला आयोजन के कार्ड का सामूहिक रूप से विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष अशोक थापा ने की तथा संचालन पार्षद जितेंद्र पाल पाठी ने किया। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी रामलीला का आयोजन भव्य एवं आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा। भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा और आदर्शों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन श्रद्धा एवं भव्य मंचीय प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा।आयोजन को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रामलीला में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष रामलीला मंचन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे ऋषिकेश के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों एवं विदेशों में रहने वाले रामभक्त भी रामलीला का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी द्वारा वर्षों से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

रामभक्तों से किया सादर आमंत्रण

कमेटी की ओर से ऋषिकेश एवं आसपास के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, क्षेत्रवासियों और रामभक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। कमेटी ने आह्वान किया कि 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रामलीला ग्राउंड, बनखंडी में आयोजित होने वाली श्रीरामलीला में अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और भगवान श्रीराम की पावन लीलाओं के साक्षी बनें। कमेटी ने कहा कि यह आयोजन केवल रामलीला मंचन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सनातन संस्कृति का उत्सव है। सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया जा सकता है। कमेटी ने सभी रामभक्तों से आयोजन में सहभागी बनने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रेम किशोर नौटियाल, कपिल गुप्ता, व्यापार सभा अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पार्षद सिमरन उप्पल, प्रिंस मनचंदा, अजीत गोल्डी, एडवोकेट कपिल शर्मा, कमेटी अध्यक्ष अशोक थापा, महामंत्री योगेश कालरा, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, हर्ष पाल, अभिनव पाल, पप्पू पाल, संदीप त्यागी, सारिका त्यागी, दिव्या पाल, शिवानी पाल, वैष्णवी पाल, वर्षा पाल, गायत्री पाल, सागर कालरा, रवि वर्मा, अनुज कुमार एवं अमित उप्पल सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button