Blog

यहाँ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के संबंध में की गई अनर्गल टिप्पणी के विरोध में आज जिला कार्यालय, ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अजित डोभाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है और उन पर इस प्रकार के आक्षेप देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल गिराने वाले हैं। कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस प्रकार की बयानबाजी का हर स्तर पर विरोध करेंगे और राहुल गांधी को अपने बयान को तत्काल वापस लेना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल , महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल , प्रदेश धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक कपिल गुप्ता , पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा , ज्योति सजवान , मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सुमन ,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम टुटेजा, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजपाल ठाकुर, दीपक धमीजा , दिनेश सती , पूर्व महापौर अनीता ममगाई सहित अन्य उपस्थित रहें ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button