यहाँ : युवक से ₹1.36 लाख का मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश । ऋषिकेश पुलिस ने राह चलते व्यक्ति से महंगा मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया Samsung Galaxy S25 Ultra मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹1,36,000 है, और घटना में प्रयुक्त Honda Activa स्कूटी बरामद की है।
घटना 17 नवंबर की है। विकास पुत्र गिरीश, निवासी गली नंबर-13, मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि दोपहर करीब 1:30 बजे वह मनसा देवी फाटक से फोन पर बात करते हुए पैदल घर जा रहे थे। तभी स्कूटी संख्या UK14J-3273 पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा संख्या 607/2026 धारा 304(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने 19 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़े दोनों संदिग्धों अमन गोड (24) पुत्र अंगद गोड, मूल निवासी ग्राम इन्दोली, थाना ऊभान, जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नंबर-5, वार्ड नंबर-4, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश और हिमांशु शर्मा (26) पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, निवासी मोहल्ला धर्मकांटा, तहसील/थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बापू ग्राम, गली नंबर-3, आईडीपीएल, ऋषिकेश को स्कूटी सहित पकड़ लिया व तलाशी लेने पर छीना गया मोबाइल बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा, हेड कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल संदीप भट्ट और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे।
[banner id="1202"]







































