Blog

सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी की माता स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

हरिद्वार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वही मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button