एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया शिविर आयोजित

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती मंच एवं प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया गया है । इस दौरान अनेकों स्टॉल भी लगाए गए । मंगलवार को ऋषिकेश नगर निगम में कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें राजस्व विभाग, नगर निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, जल निगम, आयुष्मान योजना, आधार आधार कार्ड प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्य के स्टाल लगाए गए है । इस अवसर पर शिविर में निवर्तमान मेयर अनीता ममगाई , उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल सहित अन्य ने अतिथि के रूप में शिरकत की । इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन भी शिविर में उपलब्ध हुआ जिसे कार्यक्रम समन्वयक जीएस नयाल लेकर आए। शिविर में प्रचार वाहन के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा की फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान मतदाता शपथ, स्वच्छता शपथ, तथा विकसित भारत शपथ ली गई । कार्यक्रम में सौरभ मैठानी, विवेक नौटियाल तथा शिवानी नेगी द्धारा अपनी टीम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक रंगारग प्रस्तुतियां दी गई । वही नीरजा गोयल पैरालंपिक एवं समाज सेविका द्वारा विकसित भारत की शपथ दिलाई गई।

 

 

नरेश खेरवाल एवं महेंद्र कुमार नगर निगम सुपरवाइजर द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई जबकि स्वच्छता शपथ पूर्व पूर्व महापौर द्वारा दिलायी गई है । मौके पर पूर्व महापौर अनीता ममगाई , उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल , भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा , जयेंद्र रमोला , कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सभा राहुल शर्मा , पैरा ओलंपिक नीरजा गोयल , जीएस गुसाई , जितेंद्र अग्रवाल , पंकज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button