एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइमटेक्नोलॉजीपर्यटन

आक्रोशित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कोतवाल से की मुलाकात

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । योगनगरी अवैध शराब की बिक्री, ट्रैफिक व्यवस्था और चोरी का मुकदमा एक हफ़्ते तक दर्ज ना होने को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर कोतवाल से मुलाकात की है । मंगलवार को शहर में बिक रही अवैध शराब को लेकर व्यापारियों ने ऋषिकेश कोतवाल शंकर सिंह बिष्ठ को ज्ञापन सौंपा है । शहर के हर चौक चौराहे पर खुले आम बिक रही अवैध शराब से आम लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। घर से निकलने वाली महिला और स्कूल के छात्र इससे काफी परेशान हैं। सुबह से शाम तक चौक चौराहो पर खुले आम शराब की बिक्री हो रही हैं।जिससे हर समय लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता हैं और वहाँ से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को इसकी शिकायत भी की परंतु उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए यहां आती हैं।
शराब की बिक्री खुले आम परशुराम चौराहे, मायाकुंड,चंद्रभागा,गोविंद नगर,में खुलेआम शराब की बिक्री होती हैं। इससे व्यापारियों ने नाराजगी जताई । वही व्यापार मण्डल के महामंत्री प्रतीक कलिया ने बताया कि तीर्थ नगरी में इस तरह खुले आम शराब की बिक्री होना पुलिस के लिए शर्म की बात है। जबकि पुलिस की ओर से शहर में गश्त लगाई जाती है। फिर भी शहर में खुले आम शराब की बिक्री हो रही है। वहीं व्यापार उद्योग संगठन के महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि बीते 12दिन पहले देहरादून रोड स्थित एक दुकान में लगभग 3 लाख की चोरी हुई और अब तक कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ ज्ञापन के माध्यम से पुलिस को अवगत भी कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में मुकदमा दर्ज नही किए जाने की स्तिथि में नगर कोतवाली का घेराव किया जायेगा। व्यापारी संगठन ने ट्रैफिक डायवर्ट को लेकर भी नाराजगी जताई है कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले वाहन शहर में दिन प्रतिदिन जाम का कारण बनता जा रहा है लेकिन इसके तहत कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वाहनों को हीरालाल मार्ग से डायवर्ट किया जाता है जिससे हीरालाल मार्ग पर रहने वाले स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे दुकान में आने वाले ग्राहक भी जाम से फस रहे हैं व्यापार में भी फर्क पड़ रहा है। बाहरी राज्य से आने वाले वाहन गूगल मैप के जरिए रास्ता भटक जाते हैं जो कि गली मोहल्लों में अपने वाहन फसा देते हैं जिससे तिलक रोड, देहरादून रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निजात पाने के लिए रूट को हीरालाल मार्ग तिलक रोड की ओर वाहनों को ना भेज कर बाईपास मार्ग से होकर गुजर जाए। वही घाट रोड सिंधी धर्मशाला के सामने खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है। मौके पर नवल कपूर, प्रदीप कोहली, अतुल शर्मा, नीरज शेरावत, शरद तोमर, सौरभ गर्ग, राजेंद्र, यश कालरा मौजूद रहें।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button