एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सघन शिशु चिकत्सा का किया शुभारंभ

 

रायवाला ( राव शहजाद ) । श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सघन शिशु चिकत्सा का शुभारम्भ किया है । इस दौरान कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं शिशुओं के साथ सम्मानित किया। बुधवार को रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पद्मभूषण सुनील गावस्कर ने शिरकत कर पाँच बेड का सघन शिशु चिकत्सा का शुभारम्भ किया है । इस दौरान उन्होंने कहा की जरूरतमंद माता व शिशु की सेवा का अवसर मिलना किसी पुण्यफल से काम नहीं हई। उन्होंने बताया की सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमेन सी श्रीनिवास ने बताया की अस्पताल को विस्तार कर 30 बेड की मान्यता के साथ सेवा कर रही है और जल्द ही ग्रभस्थ शिशु की ह्रदय स्थिति की जाँच के लिए फिटल ईको स्क्रीनिंग की निःशुल्क सेवा शुरू की जा रही है। वही भारतीय स्टेट बैंक के एमडी व सीईओ अभिजीत चक्रवर्ती ने अस्पताल की सराहना करते हुए कहा की सत्य साईं संजीवनी के साथ मानव सेवा का अवसर प्राप्त होने पर एसबीआई परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुख्य चिकित्सक डॉ प्रणति दास ने अस्पताल के गतिविधियों की जानकारी दी।

 

 

कार्यक्रम का संचालन अंजली शर्मा ने किया। इस अवसर पर अस्पताल से लाभार्थी महिलाओं को शिष्यों के साथ सम्मानित भी किया गया ।

 

 

बाइट  :  सुनील गावस्कर पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम

 

 

मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पद्म भूषण सुनील गावस्कर, इसबीआई के प्रबंध निदेशक अभिजीत चक्रवर्ती, श्री सत्य साईं हेल्थ एण्ड एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमेन सी निवास, श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी फॉर ह्युमनएक्सीलेंस के चांसलर बी नरसिम्हा मूर्ति, एसबीआई की सीपीओ अनिता रिचर्ड संतुमायरा, एसबीआई कार्ड की सीएसआर हैड सीमा तिवारी , अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ प्रणति दास, प्रोफेसर एसएन तिवारी, डॉ अमिता पुंडीर, एचआर ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी, पीआरओ चित्रवीर क्षेत्री, भूपति मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button