Blog

6 गढ़वाल राइफल्स के 63वे स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । गढ़वाल राइफल्स के 63 में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान देवभूमि ऋषिकेश सैनिक 6th संगठन द्वारा स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बुधवार को प्रतीतनगर स्थित एक रिसॉर्ट में गढ़वाल राइफल्स के 63 स्थापना दिवस आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी रमन रांगड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने विक्टोरिया क्रॉस राइफलमैन गब्बर सिंह की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की है। छ: गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 1 जनवरी 1963 में कोटद्वार में की गई उसके पश्चात इस रेजीमेंट ने 1965 तथा 1971 मैं भारत-पाकिस्तान जीत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें बैटल ओनर फिलोरा से नवाजा गया। इसी प्रकार अनेको महत्वपूर्ण लड़ाईयों में इस बटालियन का योगदान रहा जिसमें अनेकजिसमें अनेकों इस रेजीमेंट के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है ऐसे वीर सपूतो को भी श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया गया । इस रेजीमेंट को दो बार थल सेनाध्यक्ष दो बार आर्मी कमांडर प्रशास्ति पत्र से नवाजा गया ।

 

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ द्वारा समस्त छ: गढ़वाल के सैनिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस रेजीमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है और छ: गढ़वाल राइफल्स में अनेको लड़ाई लड़ी जिसमें आप लोगों के द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत मां का तिरंगे का गौरव बढ़ाया है और आपके द्वारा आज इस प्रकार से सेवानिवृत होने के बाद स्थापना दिवस मनाना और आर्मी सेवा के दोनों को याद करने का सुनहरा अवसर मिला है निश्चित ही आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं मैं आप सभी भारत माता के वीर सपूतों को नमन करता हूं इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने सैनिक सेवा काल के अनुभव को सभी के सामने प्रस्तुत किया । छठी गढ़वाल राइफल के पूर्व सैनिकों द्वारा अपने बटालियन की वीर नारियों बबली भंडारी पत्नी स्वर्गीय हवलदार सुरेंद्र सिह भंडारी , चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय हवलदार गोकुल सिंह , सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय हवलदार दिलबर सिंह का भी सोल उड़ा कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । मौके पर सूबेदार सुंदर सिंह रावत सूबेदार मेजर राकेश सिंह, सूबेदार ज्ञान सिंह हवलदार रामस्वरूप भट्ट लैस नायक रंजन सिंह रांगड़ नायक पूर्णानंद रतूड़ी सूबेदार रधुबीर सिंह संतोष कुमार, जनार्दन सेमवाल भादूराम भट्ट भगवान सिंह शंकर देव कृपाल सिंह ठाकुर सिंह अनिल चंद रमोला ,भगवान सिंह कलूड़ा, कैप्टन राकेश चंद्र , आनंद सिंह, बलराम गौनियाल जयप्रकाश, पंचम सिंह, नारदानंद ध्यान सिंह असवाल, जगत सिंह, जितेंद्र तोपवाल जितेंद्र लाखेड़ा, विशन सिंह ,धनवीर सिंह राणा ध्रुव सिंह पवार राकेश कुकरेती,सूबेदार मेघ ,कुलानंद पंत,सूबेदार सुल्तान सिंह ,सूबेदार ठाकुर सिंह,हवलदार महावीर सिंह, हवलदार जयेंद्र चंद रमोला,कैप्टन बेताल सिंह,हवलदार जयप्रकाश,सूबेदार गोपाल सिंह, सूबेदार गुलाब सिंह,सूबेदार गोपाल त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button