भाजपा उत्तराखंड प्रभारी का विधायक ने किया भव्य स्वागत

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी रेखा वर्मा के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने पटका पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि रेखा वर्मा का संगठनात्मक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा के कार्यों में और तेजी आएगी।

अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाली पार्टी है और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार एवं संगठन निरंतर विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
[banner id="1202"]





























