Blog

लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने किया वृक्षारोपण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देहरादून रोड स्तिथ फारेस्ट रेंज में वृक्षारोपण किया गया है l इस दौरान क्लब अध्यक्ष लायन विनीत चावला ने बताया गया कि गत 4वर्षो से क्लब फारेस्ट के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से देहरादून रोड स्तिथ फारेस्ट रेंज में वृक्षारोपण कर रहा है, बताया कि प्रतिवर्ष लाखो पेड़ सड़को के निर्माण, शहरो के विस्तारिकरण के कारण तथा वनो में लगने वाली आग के कारण ख़त्म हो रहे है जिससे जंगल भी लगातार कम होते जा रहे है, इन्ही प्रयासों से इन्हे कम होने से बचाया जा सकता है । क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि अपनी स्थापना के समय से ही क्लब वृक्षरोपण के कार्यों के प्रति बहुत ही सचेत है तथा लगातार यह कार्य करता रहता है, गत वर्ष क्लब द्वारा आदर्श नगर में भी पौधे रोपित करने में सहयोग किया गया ।

मौके पर सचिव शिवम् अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, विनोद बिष्ट,महेश किंगर, विकास ग्रोवर ,मुकेश अग्रवाल,अभिनव गुप्ता, वन अधिकारी कमल , कमल नारंग , विकास गोयल अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button