एक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटना

ब्रेकिंग : दो रेंजर सहित चार की मौत , दो लापता , चार हुए घायल

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश। ऋषिकेश चीला रोड पर वन विभाग की जीप के अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लापता बताए जा रहा हैं। सोमवार दोपहर में हादसा हुआ । बताया जा रहा है कि चीला-बैराज रोड पर वन विभाग की जीप टायर फटने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल, वन दरोगा सैफ अली, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी और कुलराज सिंह शामिल हैं। बता दे कि महिला वार्डन अलोकी समेत दो लोग हादसे के बाद से लापता है। माना जा रहा है कि हादसे में उक्त लोग छिटककर चीला नहर में गिर गए होंगे। हादसे में घायल चार अन्य लोगों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जीप में 10 लोग सवार थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button