Blog

यहां : चारधाम यात्री निशुल्क भोजन सेवा का किया आयोजन

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । वन्देमातरम् ग्रुप के सदस्यों ने आईएसबीटी पर चारधाम यात्री निशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया है । कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्धारा करीब 1000 यात्रियों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा चारधाम पर आने वाले वाले किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उत्तराखंड सरकार हर संभव प्रयास कर कर रही है। कहा कि इसी तरह ऋषिकेश में कई सामाजिक संस्थाए भी अतिथि देवो भव की परंपरा को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा भंडारो का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश का हर व्यक्ति चारधाम यात्रीयो का स्वागत कर रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र पाल पाठी ने बताया कि समय समय पर युवा साथीयो के सहयोग से ज़रूरत पड़ने पर भोजन सेवा कराते रहते है लोगो को भी बढ़ चढ़ कर ज़रूरत मंद लोगो को भोजन कराना चाहिए। मौके पर आयोजक मंडल के दीपक पाल, आदित्य पाल, नीतीश जैन विकास पाल,अनुज कुमार शिवम शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पार्षद शिवकुमार गौतम, विकास तेवतीया, माधवी गुप्ता,एकांत गोयल, प्रतीक कालिया, कौशक बिजलवान, विवेक शर्मा, संजय पाल सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button