एक्सक्लूसिव खबरेंपर्यटन

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाया चैकिंग अभियान

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग ऋषिकेश ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है। बता दे चेकिंग अभियान ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला क्षेत्र में चलाया गया । अभियान के दौरान 32 वाहनों के चालान किए गए और 5 वाहनों को सीज किया । और भार वाहनों में ओवरलोडिंग में 5 चालान किए गए। भार वाहनों में माल वाहन से बाहर निकला होना अभियोग में 4 चालान किए गए। वही बिना लाइसेंस वाहन संचालन में 10 चालान किए गए।बिना फिटनेस वाहन संचालन में 3 चालान किए गए। बिना परमिट वाहन संचालन में 7 चालान व बिना टैक्स के अभियोग में 10 चालान किए गए।

 

 

ध्वनि प्रदूषण करने वाले 8 वाहनों का चालान किया गया। चालानों के माध्यम से वाहन स्वामी/ वाहन चालक पर तीन लाख चार हजार रूपये के अर्थदंड को आरोपित किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी । प्रवर्तन टीम में बारु मल परिवहन उप निरीक्षक, विजेंद्र अवस्थी परिवहन सहायक निरीक्षक, आदर्श परिवहन आरक्षी एवं पी आर डी मंजीत और अमन शामिल रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button