एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइमदुर्घटना

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायलों का हाल जाना

 

देहरादून । हल्द्वानी में कल अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है और उनका हालचाल जाना है। कहा कि दंगाइयों ने हमारी महिला कर्मियों पर पत्थरों और बंदूकों से हमला किया है। इसके बारे में जितना खराब कहा जाए वह कम ही कम है। उत्तराखंड देवभूमि है, यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है, इन्होंने देवभूमि की हवा खराब करने का काम किया है। पत्रकारों के साथ मारपीट की है। बुरी तरह से उनके कैमरे तोड़े गए हैं। पत्रकारों को जिंदा आग में झोंकने तक का प्रयास किया गया है। कानून अपना काम करेगा। जिन लोगों ने भी सरकारी संपत्ति जलाई है उनपर कार्रवाई की जाएगी। हल्द्वानी उत्तराखंड देवभूमि की फिजा को खराब करने वालों को कानून सजा देगा। हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा सरकार किसी भी दंगाई को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस के पास वीडियो फुटेज के आधार पर सबूत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। किसी भी कीमत से दंगाइयों को बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह पत्रकारों के कैमरे तोड़े गए उनको आग में जलाने का प्रयास किया गया वह बताता है कि इसके पीछे कोई एक बड़ी साजिश हो सकती है। मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button