ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने समर कैंप में किया खूब मनोरंजन

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में सभी उम्र के वर्ग के छात्र छात्राओं हेतु मनोरंजनपूर्ण समर कैंप का आयोजन किया गया। बता दे छात्र छात्राओं द्वारा समर कैंप में प्रतिभाग कर गर्मियों की छुट्टियों का भरपूर आनंद उठाया। बच्चों की परीक्षा पूर्ण होने के पश्चात समर कैंप में आयोजित विभिन्न एक्टिविटी जैसे ; टेबल टेनिस, बास्केट बॉल, कराटे ईवा ग्रैपलिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्केचिंग एवं ड्रॉइंग,योगा, कैलीग्राफी, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, बॉलीवुड नृत्य, जुंबा, मैथ्स मैजिक ट्रिक्स, कुकिंग विदाउट फायर जैसी बहुत सी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर बच्चों ने खूब मनोरंजन किया और साथ ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी उनका विकास हुआ। बच्चों के भरपूर मनोरंजन के लिए पूल पार्टी, फ़ैशन शो एवं बच्चों ने मनोरंजित मुवी का स्नैक्स के साथ ख़ूब लुफ्त उठाया। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने आयोजित समर कैंप में अन्य विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग करने हेतु सभी को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। विद्यालय में समर कैंप के आयोजन से बच्चों में एक नया उत्साह देखने को मिला है ।

विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने बताया की पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए ।
[banner id="1202"]





























