Blog

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । महानगर कांग्रेसियों ने रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान एवं जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज 21 मई का यह दिन भारतीय इतिहास में एक दुखद दिन के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन देश ने एक युवा, दूरदर्शी और आधुनिक भारत के सपने देखने वाले नेता को खो दिया था। राजीव गाँधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और उन्होंने देश को नई तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज भारत जिस डिजिटल और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव रखने का श्रेय काफी हद तक राजीव गाँधी को जाता है।
उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार और विज्ञान एवं तकनीक को बढ़ावा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे मानते थे कि भारत का भविष्य गांवों और युवाओं की शक्ति में बसता है।वही महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मियां एडवोकेट एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि राजीव गाँधी ने देश में शांति और एकता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनका व्यक्तित्व सरल, सौम्य और आधुनिक सोच वाला था। वे हमेशा भारत को 21वीं सदी का मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना चाहते थे ये उनके ही अथक प्रयास थे जिससे हमारा देश भारत तकनीकी, औद्योगिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने में सक्षम हुआ और निरंतर आगे बढ़ रहा है l आज उनकी पुण्यतिथि पर हम केवल उन्हें याद ही नहीं करते, बल्कि उनके सपनों के भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लेते हैं। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, सभी उपस्थितजनों ने राजीव गांधी के बारे में बहुत सारी बातें कही और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में मदन मोहन शर्मा, बी.एस. पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, चंदन पंवार, प्यारे लाल जुगरान, भगवती सेमवाल, सूरत कोहली, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, पार्षद सरोजनी थपलियाल, रुकम पोखरियाल, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, भूपेंद्र राणा, जयपाल बिट्टू, सुमित चौहान, मनीष जाटव, नीरज चौहान, विश्वजीत अधिकारी, आदित्य झा सहित अन्य उपस्थित रहे l

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button