Blog

ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े छात्र छात्राएं

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्र-छात्राएं पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिससे विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के अधिकारियों व पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी व पुलिस छात्र-छात्राओं को पानी की टंकी से नीचे उतारने के लिए मनाने में जुटी हुई है मगर छात्र-छात्राएं अपनी मांग पर डटे हुए हैं। आपको बता दें कि छात्र संघ चुनाव को लेकर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए दायर की गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने छात्र संघ चुनाव करने पर रोक लगा दी थी। जिससे आक्रोशित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के छात्र-छात्राओं ने छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर आज सुबह पहले कॉलेज में तालाबंदी की और बाद में हाईवे पर सांकेतिक जाम लगा दिया। इसी बीच कुछ छात्र-छात्राएं मानव रावत, सजना, राजकुमार, रवि विष्ट आदि पानी की टंकी पर चढ गये और और छात्र संघ चुनाव करने की मांग पर अड़ गए। बता दे सूचना पर मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी स्मृता परमार ने छात्र-छात्राओं को समझाते हुए टंकी से नीचे उतरने की अपील की, मगर छात्र-छात्राएं अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button