एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

रामलला प्राणप्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर से दिखाया जाएगा : कुसुम कंडवाल

रिपोर्ट :  राव शहजाद

ऋषिकेश । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने अयोध्या में श्री रामलला प्राणपतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में बैठक आयोजित की है । इस उपलक्ष् में श्री रघुनाथ मन्दिर प्रगतिविहार ऋषिकेश में भव्य आयोजन किया जाएगा। बता दे कि कार्यक्रम जिसमें 20 जनवरी को अपराह को सम्पूर्ण प्रगति विहार निवासियों द्वारा मन्दिर में उपस्थित रहकर मन्दिर की स्वच्छता एवं सफाई कर फूलों द्वारा मन्दिर की सजावट की जायेगी, कॉलोनी निवासियों द्वारा ‘नगर भ्रमण’ श्रीरामनाम संकीर्तन संगीत एवं ध्वजों द्वारा किया जायेगा । 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से वेदमंत्र उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। दिनभर भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ व राम स्तुति सभी रामभक्तों के द्वारा किया जायेगा, साथ ही श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने व दिखाने हेतु मन्दिर परिसर में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई है। जिसमें नगर के संभ्रान्त नागरिक इस ऐतिहासिक पलों के साक्षी बन सकें और धर्म लाभ उठायें। इस दिव्य भव्य आयोजन में रात्रि को ग्यारह सौ से अधिक दीप प्रज्वलित कर प्रसन्नता के प्रतीक आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है । वही इसके बाद प्रसाद के लड्डू एवं फलो का वितरण किया जायेगा । महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी राम भक्तों से सद्‌भावना के साथ श्रीरामके प्रति पूर्णश्रद्धा से इस अनुष्ठान को सम्पन्न करने हेतु आग्रह किया है । मौके पर मन्दिर आचार्य ललित मोहन त्रिपाठी, राजेन्द प्रसाद पाण्डेय (शिक्षाविद्), रमन भट्ट, कुसुम कण्डवाल, धीरजनी ध्यानी, इन्दिरा कुकरेती, कुसुम रावत, अशुभात भण्डारी, राजेन्द्र विजलवान, मनोज जोशी, नीटू शर्मा, राजू वर्थवाल, मनीष मौर्य, अनूप तड़ियाल, धीरज चौहान, पुष्कर बिष्ट, डॉ शशि कण्डवाल सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button