एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत जागरूक किया

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अंर्तगत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग ऋषिकेश ने स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक किया है । बता दे कि इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी के नेतृत्व में निर्मल बाग विस्थापित क्षेत्र स्थित रेड फोर्ट पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस दौरान छात्र छात्राओं को पोस्टर, बैनर, पम्पलेट ओर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कई अमूल्य जानकारियाँ प्रदान की गई और एक सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने हेतु छात्र छात्राओं से आह्वान किया है । कई छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित क्विज का आयोजन किया ।

 

कार्यक्रम के अंत के सभी उपस्थित छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षकाओं ने भी सड़क सुरक्षा की शपथ ली । मौके पर परिवहन विभाग से मोहित कोठारी, ARTO ऋषिकेश, TSI बारूमल ,TASI विजेंद्र प्रसाद , कमल बंसल , अमन कुमार ,तथा विद्यालय स्टाफ से प्रबन्धक शूरवीर सिंह बिष्ठ, प्रधानाचार्य विशाल शर्मा, अध्यापक अमित ममगई ,देवेंद्र बिष्ठ ,अमित गांधी सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button