एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

नगर आयुक्त ने समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के साथ ही विभिन्न योजनाओं में बैंकों की भागीदारी तथा लाभार्थियों के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करने हेतु शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में बैंकों की भागीदारी के संबंध में समीक्षा भी की गई तथा लाभार्थियों के प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई । बैंकों के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत CSR में प्रस्तावित की जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई तथा प्रस्ताव आमंत्रित किए गए।

 

 

नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी बैंक प्रतिनिधियों द्वारा उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में होने वाली कठिनाइयों पर अपने बिंदु उठाए गए जिन पर आपसी बातचीत से समाधान किए जाने का निर्णय लिया गया है । मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट , वरुण मल्होत्रा सिटी मिशन मैनेजर सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button