Blog
महापौर ने समस्याओं को लेकर किया क्षेत्र का निरीक्षण
ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । महापौर शंभू पासवान ने वार्ड न 20 और 21 का निरीक्षण किया है । निरीक्षण के दौरान लोगों को हो रही समस्याओं से लोगों ने अवगत कराया है । सोमवार को मुख्य रूप से सीवर लाइन से हो रही समस्या और जल निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर अवगत कराया है । बता दे संबंधित अधिकारियों को बुलाकर सीवर लाइन को तय समय में डालने के आदेश दिए और पेयजल की हो रही समस्या में संबंधित अधिकारी से वार्ता कर समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए भी गए है ।

मौके पर पार्षद एवं वीरेंद्र भारद्वाज, एकांत गोयल, अमरीश गर्ग, एडवोकेट विवेक मिश्रा , मोनिका गर्ग, ऊषा जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।




























