Blog

विधायक प्रेमचंद ने पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीद जवानों को की श्रद्धांजलि अर्पित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं वर्षी पर वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने शहीदों की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अग्रवाल ने कहा कि आज ही के दिन आतंकवादियों ने कायराना हरकत करते हुए हमारे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 40 वीर सपूत मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें वीर जवानों के अद्वितीय साहस, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण की याद दिलाता है। अग्रवाल ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले के पश्चात आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कदम उठाए। भारत सरकार ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया और पूरे विश्व को यह संदेश दिया कि भारत अपने वीर जवानों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव अपने वीर शहीदों का ऋणी रहेगा।

मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, पूनम डोभाल, निर्भय, विपिन, मनोरमा, सुमन, राजेश, विवेक चतुर्वेदी, अनिल, बालम, रंजीत, हेमलता, गीता, अंकित कुमार, शिवम, कल्याण, पवन कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button