Blog

डॉ राजे नेगी बने एनएनएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । ऋषिकेश विभिन्न संगठनों से जुड़े डॉ राजे नेगी अब प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार को लेकर भी अपना योगदान देंगे। उन्हें नमामि नर्मदा संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष सहित प्रदेश प्रवक्ता की दौहरी जिम्मेवारी सौंपी है। एनएनएस की केन्द्रीय वर्किंग कमेटी द्वारा एक मत से डॉ राजे नेगी की समाजसेवी सोच को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है।उक्त जानकारी देते हुए नमामि नर्मदा संघ संस्थापक पंडित हरीश उनियाल ने बताया कि डॉ राजे नेगी के अनुभवों का लाभ संघ को मिलेगा और वह उत्तराखंड प्रदेश में स्वच्छता अभियान को एक नई दिशा दिलाने में अपना अतुलनीय योगदान प्रदान करेंगे। उनियाल ने बताया कि संघ द्वारा आगामी सोमवार को कैलाश गेट मुनि की रेती स्थित पार्किंग स्थल के समीप स्वच्छता अभियान के तहत एक वृहत कार्यक्रम मां गङ्गे में चुन्नी चढ़ाने व भंडारे का आयोजन प्रथम बार देवभूमि में किया जा रहा है। जिसमे देश,प्रदेश के धर्म गुरुवों के साथ ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधि, समस्त संत जन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button