Blog

पुलिस ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाने वाले युवक को दबोचा

दून पुलिस महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सवेंदनशील

रायवाला । कोतवाली रायवाला पुलिस ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली डालनवाला में सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। बात दे कोतवाली रायवाला पर एक व्यक्ति के द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री 17 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जिसे काफी तलाश किये जाने के उपरान्त भी उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से तथा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए नाबालिग के विषय में आवश्यक जानकारिया एकत्रित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी शुभम पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम कोठरा संतूर नन्दा की चौकी थाना प्रेमनगर को सेलाकुईं में शिवनगर बस्ती कालोनी से गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया। नाबालिग के बयानों के आधार पर उपरोक्त अभियोग में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी गई। कोतवाल राजेन्द्र खोलिया ने बताया की आरोपी की पहचान शुभम पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम कोठरा संतूर नन्दा की चौकी, थाना प्रेमनगर, जिला देहरादून, उम्र- 24 वर्ष के रूप में हुई है।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जैनेन्द्र सिहं राणा , महिला उपनिरीक्षक सुषमा सजवाण , हेड कॉन्स्टेबल उमेश , महिला कॉन्स्टेबल सरिता शुक्ला शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button