एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजी

रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब ने रक्त जांच शिविर किया आयोजित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब ने रक्त जांच शिविर आयोजित किया । इस दौरान 300 से अधिक लोगों ने खून की जांच करवाई है । गुरुवार को रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब ने जनहित में लाल पैथ लैब के सहयोग से रक्त जांच शिविर का आयोजन किया। लैब के डॉक्टर उमंग गुप्ता की देखरेख में शिविर में पैथोलॉजी टीम ने लोगों का पंजीकरण करने के बाद बारी- बारी से खून की जांच की। कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, जिन्हें उचित परामर्श भी दिया गया। रक्त समूह की जानकारी दी गई ताकि आपातकाल में किसी अन्य व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर सके। रोटरी ऋषिकेश रॉयल क्लब के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए कि शिविर में 300 से अधिक लोगों ने खून की जांच करवाई, क्लब की तरफ से समय समय पर जरूरतमंदों की मदद की जाती है । इस अवसर पर क्लब के सदस्य भी शामिल रहे है ।

मौके पर क्लब सचिव राजकुमार बत्रा, कोषाध्यक्ष कैलाश सेमवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन डीएस कलुड़ा, सीए संकेत गोयल, देवेंद्र राजपूत, शशि गोनियाल, अनिल पंवार, विजय रावत, राजेंद्र बिजल्वाण का विशेष सहयोग रहा है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button