एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीसाहित्य जगत

बसंतउत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

 

ऋषिकेश  ( राव शहजाद  )   । ऋषिकेश बसंत उत्सव के कार्यक्रम में स्कूली विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राइमरी वर्ग में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल 14 बीघा प्रथम ,श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश प्रथम, और गंगोत्री विद्या निकेतन बापू ग्राम द्वितीय, सनशाइन पब्लिक स्कूल ऋषिकेश तीसरे स्थान पर रहा है । बता दे कि इसके साथ ही सामूहिक नृत्य जूनियर वर्ग में देवभूमि पब्लिक स्कूल मांसा देवी प्रथम, श्री भरत मंदिर इंटर कालेज द्वितीय ,श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। सामूहिक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में नेपाली संस्कृत विद्यालय प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास द्वितीय ,ऋषिकेश पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे ।कनिष्ठ वर्ग सामूहिक ज्ञान में श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल प्रथम, आरपीएस द्वितीय, निर्मल ज्ञानदीप तृतीय स्थान पर रहे।विद्यालय छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल , बसंतोत्सव समिति के संयोजक हर्ष वर्धन शर्मा , दीप शर्मा , मेजर गोविंद सिंह रावत , कमला प्रसाद भट्ट , वंशीधर पोखरियाल , एल के दीक्षित ,डॉ सुनील दत्त थपलियाल सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button