एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीराजनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघसंचालक व सीएम ने माधव सेवा विश्राम सदन का किया लोकार्पण

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत ने कर दिया है। आज से विश्राम सदन के 122 कमरों में 430 बेड पर रहने और खाने-पीने की सस्ती सुविधा मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों और उनसे सटे राज्यों के जिन मरीजों को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर एक सप्ताह बाद बुलाएंगे, वे मरीज और उनके तीमारदार माधव सेवा विश्राम सदन में रह सकेंगे। बता दे एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को एम्स की ओर एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। उसी फॉर्म के आधार पर तीमारदारों को रहने की सुविधा की जाएगी। यहां तीमारदारों को 10 रुपये में जलपान और 30 रुपये में भोजन मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज कोई देश भारत पर बुरी नजर रखता है तो उसे घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि यह सदन सेवा और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। निश्चित रूप से उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों के परिजनों और मैदानी क्षेत्र के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा ।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की योग नगरी ऋषिकेश में एम्स के कारण यह स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र भी है। उत्तराखण्ड के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोग भी ऋषिकेश एम्स में इलाज हेतु आते हैं। उन्होंने कहा कि भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा निर्मित यह माधव सेवा विश्राम सदन मानव सेवा का माध्यम है। मौके पर लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोशयारी , हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत , परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती , निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button