Blog

विधा मंदिर कर रहा पिछले वर्षों के बोर्ड के पेपरों को हल कराकर अतिरिक्त शिक्षण के माध्यम से अच्छे अंकों की तैयारी

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लगातार अतिरिक्त शिक्षण के माध्यम से बेहतर प्रयास कर रहा है । आवास विकास स्थित स्कूल में इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में कोई फैल न हो, इसके लिए जबकि सभी विद्यालयों का इस समय सर्दियों का अवकाश है, उस समय में विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत स्वयं इण्टर के छात्र छात्राओं को हिन्दी पढ़ाते नजर आए ओर जहां साथ ही अन्य शिक्षक भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को शिक्षण देते नजर आए । विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि विद्यालय परिवार लगातार बेहतर प्रयास कर रहा है कि कैसे छात्र छात्राओं के अच्छे अंक आए और कैसे विद्यालय का इस बार बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे इसके लिए सभी शिक्षक कमजोर छात्र छात्राओं की अलग क्लास बनाकर ओर अच्छा प्रदर्शन करने वाले की अलग क्लास लगाकर उनको शिक्षण दे रहे हैं। इस पर विद्यालय के शिक्षक व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 230 बोर्ड में ओर इण्टर में 261 छात्र पंजीकृत जिसमें से लगभग 65% छात्र छात्राएं शिक्षण का लाभ ले रहे हैं । मौके पर कर्णपाल बिष्ट,राजू शर्मा,विनय सेमवाल ,राजेश बडोला अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button