खुर्जा वाली धर्मशाला में अवैध निर्माण का आरोप , कार्रवाई न होने पर दी कोर्ट जाने की चेतावनी

ऋषिकेश । तीर्थनगरी के त्रिवेणी घाट स्थित खुर्जा वाली धर्मशाला के प्रबंधन ने धर्मशाला के मुख्य द्वार के सामने कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बता दे धर्मशाला प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गुरुवार को धर्मशाला परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रबंधक आशीष कुमार पांडेय एवं प्रबंधक निलेश मिश्रा ने बताया कि खुर्जा वाली धर्मशाला की रजिस्ट्री वर्ष 1917 में हुई थी और इसका संचालन सेठ सूरजमल बाबूलाल धर्मांदा एंड धार्मिक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। मुख्य प्रबंधक पांडेय ने बताया कि दिवंगत ट्रस्टी सूरजमल के पोते शिवकुमार जटिया से कुछ साल पहले धर्मशाला की खाली पड़ी जमीन पर फूल बेचने के लिए कुछ लोगों ने अस्थाई रुप से जगह मांगी थी, दया भाव में ट्रस्टी के पोते ने इसके लिए अनुमति दे दी, जिसका अनुचित लाभ उठाते हुए उक्त लोगों ने फूल बेचने की आड़ में धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। उनका आरोप है कि धर्मशाला के त्रिवेणी घाट की ओर खुलने वाले मुख्य गेट के समीप बिना अनुमति निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे धर्मशाला की संपत्ति और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
प्रबंधन ने बताया कि मामले की शिकायत जिला प्रशासन, पुलिस और एमडीडीए से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गेट के सामने मलबा और कूड़ा भी डाला गया है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकार वार्ता में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए प्रबंधक निलेश मिश्रा ने बताया कि एमडीडीए ने मौके का निरीक्षण किया था। जांच में लगभग 15×18 फीट क्षेत्रफल में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित पक्ष को उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) एवं 28(1) के तहत निर्माण कार्य रोकने का नोटिस जारी किया गया।एमडीडीए ने इस संबंध में वाद संख्या UCMS/MDDA/R/0879/2026 भी दर्ज किया है।
बाइट : नीलेश मिश्रा प्रबधक

विभागीय अधिकारियों के अनुसार नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। प्रबंधन ने शासन प्रशासन से धर्मशाला में की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को तत्काल हटाए जाने की गुहार लगाई है। छूट भैया नेताओं की मिली है शह धर्मशाला के मुख्य प्रबंधक आशीष कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि धर्मशाला की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को सत्ता रूढ़ दल के कुछ छूट भैया नेताओं की भी शह मिली हुई है, जिसके चलते प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है? उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट जैसे संवेदनशील धार्मिक क्षेत्र में नियमों के विपरीत निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है । मौके पर मुख्य प्रबंधक आशीष कुमार पांडेय , प्रबंधक निलेश मिश्रा अन्य उपस्थित रहे ।
[banner id="1202"]





























